cell / हमारी बॉडी में किस प्रकार की सेल्स होती है ?

Definition of cell:-


"Cell is the unite of biological activities, surrounded by a permeable membrane and capable of self-reproduction in a medium free of other living systems."
जिस तरह एक घर कई असंख्य छोटी ईंटों से बना होता है,उसी तरह हमारा शरीर भी कई बहुत छोटी इकाइयों से बना होता है, जिन्हें cells (कोशिकाएँ) कहा जाता है।
Cell की खोज 1665 में रॉबर्ट हूक नाम के एक वैज्ञानिक ने की थी।रॉबर्ट हूक ने माइक्रोस्कोप की खोज और निर्माण के बाद, लकड़ी के पतले टुकड़े में छत्ते जैसी खाली जगहों के रूप में देखा जिसे उन्होंने कोशिका नाम दिया था।


प्रत्येक जीव, चाहे वह एक animal हो या plant अपने जीवन की शुरुआत एक कोशिका से करता है।
यह एक कोशिका कई कोशिकाओं में विभाजित होती है। cellular structure के  आधार पर जीव दो प्रकार के होते हैं -
1. Unicellular (जैसे-bacteria, amoeba, virus etc.)
2. Multicellular (जैसे- human, animal, plants etc.)

Cell theory:-

सन 1839 में German plant scientist Schleiden(श्लाइडेन) और animal scientist Schwann(श्वान) ने कोशिका सिद्धांत (cell theory) दिया था। इन्होनें बताया कि "सभी जीवों की रचनात्मक (structural) एवं क्रियात्मक इकाई (functional unite) कोशिका ही होती है"।

Shape and size of cell:-

कोशिकाओं का shape&size pressureऔर surface tension या उन पर उनकी स्थिति और उनके भीतर होने वाली विभिन्न क्रियाओं पर निर्भर करता है। cells मुख्य रूप से rounded, rode shape, triangular और कई अन्य shpes में पाई जाती हैं।


अब तक ज्ञात सबसे छोटी cell माइकोप्लाज़्मा गैलिसेप्टिकम(pplo), जो आकार में 0.001 माइक्रोन है लेकिन हमारी nerve cells कई फीट तक लंबी होती हैं। शुतुरमुर्ग पक्षी (ostrich bird) का अंडा संभवतः ज्ञात कोशिकाओं में सबसे बड़ी होती है, जिसकी लंबाई लगभग 1.75 mm होती है। इलेक्ट्रॉन माइक्रोस्कोप द्वारा अध्ययन किए जाने पर सामान्य कोशिका निम्न भागों से बनी होती है-
A. Outer cellular boundary
B. protoplasm

A. Outer cellular boundary(कोशिकझिल्ली):-



प्रत्येक कोशिका के चारों ओर एक thin, strchable और permiable membrane पाई जाती है, जिसे Outer cellular boundary या कोशिका झिल्ली के रूप में भी जाना जाता है। इसे plasma membrane भी कहा जाता है। यह fat, lipid और protien से मिलकर एक double layer वाली membrane होती है।

Functions of cell/plasma membrane-


1. Cell membrane सभी कोशिकाओं का सहारा प्रदान करती है ताकि प्रत्येक cell अपना अलग अस्तित्व बनाए रखे।
2. Cell membrane, cells को मजबूत करती है और उन्हें आघातों से बचाती है।
3. यह बाहरी उत्तेजनाओं(stimulation) को अवशोषित करने का कार्य करती है।
4. Cell membrane semi permiable होती है जिसके माध्यम से cell के जीवन के लिए आवश्यक विभिन्न पदार्थों का आदान-प्रदान होता है।
5. Cell membrane कोशिका को एक निश्चित आकार देती है।

B.protoplasm-

प्रत्येक कोशिका के cell membrane के अंदर पाई जाने वाले समस्त भाग को protoplasm कहा जाता है, जो semi liquid nature की होता है।



1835 में, Dujardin नामक वैज्ञानिक ने प्रोटोप्लाज्म को एक sarcode के रूप में खोजा, जबकि J.E. Purkinje (1839) ने पहली बार इसको प्रोटोप्लाज्म नाम दिया। 
Protoplasm निम्नलिखित दो भागों से मिलकर बना होता है-
1.Cytoplasm
2.Nucleus

1.Cytoplasm:-

Nucleus के अतिरिक्त कोशिका में पाए जाने वाले पसम्पूर्ण पदार्थ को साइटोप्लाज्म कहा जाता है। कोशिका जीवन के सभी मूलभूत क्रियाएं जैसे respiration, digestion, और motion आदि साइटोप्लाज्म पर निर्भर करते हैं।


 साइटोप्लाज्म की खोज 1840 में purkinje नामक वैज्ञानिक ने की थी।
साइटोप्लाज्म एक colourless, semi-permiable, viscus liquid होता है।

Composition of Cytoplasm:-


साइटोप्लाज्म एक प्रकार का कोलाइडयन विलयन है जो दो stateमें पाया जाता है-
a. sol state b. gel state
कोशिका के cytoplasm में कार्बनिक पदार्थ और अकार्बनिक पदार्थ होते हैं। इसमें मुख्य रूप से glucose, glycogen, starch, fat , phosphate, chloride, calcium, sodium, potassium, vitamins, enzymes और proteins इत्यादि होते हैं।

Functions of cytoplasm:-

1. Cytoplasm कोशिका के सभी अंगों को व्यवस्थित करता है।
2. साइटोप्लाज्म कोशिकाओं को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है।
3. कोशिकीय श्वसन में cytoplasm एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
4. Cells से अनावश्यक व्यर्थ पदार्थों को हटाने का कार्य करता है।
5. यह cell division के समय नई doughter cells बनाता है।
Cell organales:-
प्रत्येक कोशिका के साइटोप्लाज्म में, विभिन्न कार्यों को करने के लिए कई प्रकार की संरचनाएं पाई जाती हैं, जिन्हें Cell organales कहा जाता है। एक सामान्य कोशिका के cytoplasm में निम्नलिखित Cell organales पाए जाते हैं-

A.Mitochondria:-

प्रत्येक कोशिका के साइटोप्लाज्म में, कई छोटी छोटी oval shape या rode के समान आकार की संरचनायें चारों ओर फैली रहती हैं, जिन्हें Mitochondria कहते हैं।
Mitochondria की खोज Altman ने की थी।




 इसमें लिपिड, प्रोटीन, एंजाइम, डीएनए, आरएनए और 70s राइबोसोम होते हैं। माइटोकॉन्ड्रिया को कोशिका power house कहा जाता है क्योंकि यह कोशिका के अंदर पचे हुए भोजन को ऑक्सीकृत करता है और उसकी संचित energy को ATP में परिवर्तित करता है, जिसका उपयोग कोशिकाओं द्वारा विभिन्न कार्यों के लिए किया जाता है।

Functions of the Mitochondria:-

1. माइटोकॉन्ड्रिया का मुख्य कार्य ऊर्जा की आपूर्ति करना है।
2. यह cellular repiration में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
3. माइटोकॉन्ड्रिया के मैट्रिक्स के एंजाइम क्रेब्स चक्र  से संबंधित रहते हैं।
4. इसके अलावा, माइटोकॉन्ड्रिया भी प्रोटीन संश्लेषण और lipid metabolism से संबंधित होते हैं।

B.Endoplasmic reticulum:-

एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम साइटोप्लाज्म में उपस्थित नलिकाओं के जाल के समान एक संरचना है। Endoplasmic reticulum की खोज सबसे पहले 1897 में गार्नियर ने की थी।
Endoplasmic reticulum  बैक्टीरिया, वायरस, स्तनधारियों के आरबीसी और नीले-हरे शैवाल के अतिरिक्त अन्य सभी cells में पाई जाती हैं।

क्रियाशीलता के आधार पर, Endoplasmic reticulum दो प्रकार होते हैं, एक rough Endoplasmic reticulum और दूसरी smooth Endoplasmic reticulum।
Ribosome के granules की उपस्थिति के कारण rough Endoplasmic reticulum की surface खुरदुरी दिखाई देती है।

Functions of Endoplasmic reticulum:-


1. एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम का मुख्य कार्य प्रोटीन संश्लेषण है।
2. एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम भी कुछ दवाओं के detoxification से संबंधित रहता है।
3. यह gastric cells में HCl को स्रावित करता है।

C. Golgi apparatus:-

Cells  के साइटोप्लाज्म में membranes का group पाया जाता है, जिसे Golgi body कहा जाता है।Golgi body की खोज 1898 मेंं camillio golgi ने की थी।



Golgi body physically और functionaly रूप से एंडोप्लाज्मिक रेटिकुलम से संबंधित रहता है। Golgi body की chemical structure में अधिक मात्रा में lipo protien पाया जाता है।
Rbcs के अतिरिक्त अन्य सभी cells में Golgi body पाया जाता है।

Functions of Golgi body:-

1.Golgi body मुख्य रूप से cells मे secreation का कार्य करता है।
2. यह लाइसोसोम का निर्माण करता है।
3.यह cell wall का निर्माण करता है।

D.Lysosome:-

Cell के साइटोप्लाज्म में उपस्थित कलामय स्पॉटीकाये(membranous vesicles)होती है जो अंडाकार या गोल थैली के समान दिखाई देती है, Lysosome कहलाती है। 




लाइसोसोम की खोज सन 1955 में de-duve नामक वैज्ञानिक ने की थी। लाइसोसोम का व्यास लगभग 0.2 से 0.8 माइक्रोन तक होता है। लाइसोसोम में hydrolytic enzyme उत्पन्न होते हैं जो कि पाचन में सहायक होते हैं। 
कुछ विशेष परिस्थितियों में लाइसोसोम अपने अंदर के पदार्थ को बचा जाता है इसीलिए इसे आत्महत्या की थैली (sucidal bag)भी कहते हैं।

Functions of  the lysosome:-


1.phaghocytosis की अदभुत व विलक्षण क्रिया lysosome के द्वारा ही कि जाति है जिसमे lysosome हानिकारक bacteria इत्यादि का भक्षण कर लेता है।
2.sperm lysosome के कारण ही ovum में penitarite(प्रवेश) कर पाता है।
3.Lysosome  dead cell का भी भक्षण करता है।
4.lysosome का मुख्य कार्य intracellular digestion होता है।इसीलिए इसे digestion apparatus भी कहते है।

E. Centrosome:-




सभी जंतु कोशिका(Animal cells) के nucleus के बाहर एक कला विहीन कणिका(like granule shape) के सामान रचना पाई जाती है जिसे centrosome कहते हैं।
 centrosome की खोज van veneden ने सन 1813 में की थी।

Functions of the centrosome:-

1.Centrosome cell division को उत्प्रेरित(stimulate) करता है।


2. यह cillia और flegella का निर्माण करता है।

F. Ribosome:-

लगभग सभी Cells के cytoplasm में लगभग 250 एंगस्ट्रोम व्यास एक membraneless granule के समान structure पायी जाती है जिन्हें Ribosomes कहते है। 


chemical strucuture की दृष्टि से यह प्रोटीन व RNA की समान मात्राओं से मिलकर बने होते है।
Ribosomes, ribonuclio-protiein होते है जो मुख्यतः protein synthesis का कार्य करते है इसलिए इन्हें प्रोटीन का कारखाना(protein factory) कहा जाता है।
अवसादन गुणांक के आधार पर ribosomes को दो भागों में विभाजित किया गया है-


१.70s ribosome २.80s ribosome

Functions of the ribosomes:-

राइबोसोमस का मुख्य कार्य प्रोटीन संश्लेषण कर प्रोटीन का निर्माण करना होता है।

2.Nucleus:-

लगभग प्रत्येक cell के cytoplasmके मध्य में rounded structure cell का nucleus कहलाती है।
Rbcs को छोड़कर सभी eukaryotic सेल्स में nucleus पाया जाता है। 
यह cell का brain center कहलाता है क्योंकि यह cell के अंदर होने वाली सभी क्रियाओ पर control रखता है।

Nucleus के अंदर पाये जाने वाले पदार्थ को Nucleoplasm कहते है।
Nucleus ,double membrane से घिरा रहता है जिसे nuclear membrane कहते है।
इस nuclear membrane में 800-1000 एंगस्ट्रोम के nucleo pore पाये जाते है जिनसे होकर nucleus व  cytoplasm के मध्य पदार्थों का exchange होता रहता है।

Nucleus के अंदर chromatin network रहता है जिसमे Nucliac एसिड(DNA/RNA) उपस्थित रहता है।

Functions of the Nucleus:-

1. Cells की सभी activities को nucleus control करता है ।
2.यह cell division को प्रेरित करता है ।
3.यह सेल्स की growth को कंट्रोल करता है।
4. यह RNA का निर्माण करता है ।
5.Nucleus में उपस्थित chromosomes के द्वारा genetic information को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक पहुंचाया जाता है।
इसके अतिरिक्त cells के cytoplasm में कई अन्य संरचनाये भी पायी जाती है जैसे -Plasmosin, Vacuoles, Granules, Intracellular fibrils ect.

  cell division:-

 प्रत्येक कोशिका में यह गुण पाया जाता है कि वह अपने सामान संतति कोशिकाएं उत्पन्न कर सकती है जिससे कि कोशिकाओं की संख्या में वृद्धि होती होती है एवंं उनका अस्तित्व बना रहता है।

 जब एक कोशिका पोषण प्राप्त कर  पूर्ण रूप से विकसित हो जाती है तब वह दो संतति कोशिकाओं में विभाजित हो जाती है।
 यह प्रक्रिया कोशिका विभाजन कहलाती है। इस प्रकार नई कोशिकाएंं बनती रहती हैं जो कि जीवन की निरंतरता बनाए रखने के लिए आवश्यक होती है।
 कोशिका विभाजन मुख्य रूप से तीन प्रकार का होता है-
1. Mitosis(समसूत्री कोशिका विभाजन), 2.Meosis(असूत्री कोशिका विभाजन), 3.Binary fusion(खंडीय कोशिका विभाजन)

1. Mitosis(समसूत्री कोशिका विभाजन):-


Mitosis division (समसूत्री कोशिका विभाजन) हमारे शरीर की कोशिकाओं में होता है जिन्हें somatic cells ( कायिक कोशिका) कहा जाता है। जिससे कि हमारे शरीर की वृद्धि होती है और नई कोशिकाओं की स्थापना होती है।

2.Meiosis(असूत्री कोशिका विभाजन):-

Meiosis division(असूत्री कोशिका विभाजन) gonadal cells (जनन कोशिकाओं) में  होता है जिससे कि Embryo (भ्रूण) का निर्माण होता है।
Embryo (भ्रूण) के निर्माण के बाद उसकी somatic cells (कायिक कोशिकाओं) में Meosis(असूत्री कोशिका विभाजन) होता है।

जिसके फलस्वरूप Embryo (भ्रूण)  में वृद्धि होनेेे लगती है और Fetus (शिशु) का विकास प्रारंभ हो जाता है। 

3.Binary fusion(खंडीय कोशिका विभाजन):-


यह प्रायः prokaryotic cells (प्राचीन कोशिका) वाले जीवो में होता है जैसे-  Bacteria, Archaea, Amoeba इत्यादि। यह विभाजन बहुत ही सरल होता है।

Type of cells:-

सभी जीवो में विभिन्न प्रकार की कोशिकाएं पायी जाती है कोशकीय संरचना एवं कोशिकांगो के आधार पर कोशिकाएं निम्न दो प्रकार की होती है-

1.Eukaryotic cells (आधुनिक कोशिकाएं ):-

ये cells (कोशिकाएं) रचना के आधार पर आधुनिक होती है 


इन कोशिकाओं में cell organelles (कोशिकांग) जैसे- Mitochondria, Endoplasmic reticulum, Neuclear membrane, Golgi body इत्यादि पूर्ण विकसित रूप में पाए जाते है जिनके द्वारा यह विभिन्न कार्यो को सम्पन्न करती है। 


2.prokaryotic cells (प्राचीन कोशिकाएं):-

ये कोशिकाएं रचना के आधार पर प्राचीन होती है इन cellas(कोशिकाओं) में cell organelles जैसे- Mitochondria, Golgi body, Neuclear membrane  इत्यादि का आभाव होता है। इस प्रकार की कोशिकाएं प्रायः Bacteria, Amoeba, Archaea में पायी जाती है


physical appearance (शारीरिक उपस्थिति) एवं कार्यो के आधार पर कोशिकाओं को कई भागो में विभाजित किया जा सकता है।
 Human body (मानव शरीर) में लगभग 200 प्रकार की cells (कोशिकाएं) पायी जाती है जो अलग अलग स्थानों पे अलग अलग कार्य करती है। human blood में तीन प्रकार की cell पायी जाती है -
a.white blood cells (Wbcs), b.red blood cells (Rbcs), c.Thrombocytes(platelets)

इसके अतिरिक्त  में अनेक प्रकार की पायी जाती जिनमे से कुछ इस प्रकार है -

1.Stem cells
2.bone cells
3.fibroblast cells
4.tart cells
5.natural killer cells
6.reticulocyte cells
7.nerve cells
8.epithelial cells
9.mast cells
10.fat cells
11.cartilage cells
12.sperm cells
13.ovum cells
14.immune cells

Characteristics of cells:-

प्रत्येक कोशिका एक स्वतंत्र ईकाई के रूप में कार्य करती है और अपने विभिन्न अंगो का उपयोग करके जीवन के लिए आवश्यक क्रियाओ को सम्पन्न करती है।
 एक सामान्य कोशिका निम्नलिखित विशेषताएं दर्शाती है -  RAGRRIEM (Short Trick)

1.Respiration(श्वसन ):-

cells के द्वारा भोज्य पदार्थो(food) को ग्रहण करने के बाद उनका Oxygen की उपस्थिति में Oxidation(ऑक्सीकरण ) किया जाता तथा ऊर्जा(Energy) प्राप्त की जाती है। इसके cells को Oxygen की आवश्यकता होती है तथा Oxidation(ऑक्सीकरण ) के बाद Co2 निकलती है। इस प्रकार cells के Respiration(श्वसन ) के द्वारा Gases का Exchange किया जाता है।

2.Assimilation(स्वांगीकरण):-

भोज्य पदार्थो को ग्रहण करने के बाद Bod की cells और के द्वारा उनके आवश्यक पोषक तत्वों (Nutrients) को Absorbed कर लिया जाता है।यह प्रकिया Assimilation(स्वांगीकरण) कहलाती है।

3.Growth&Repair (वृद्धि एवं क्षतिपूर्ति ):-

Body  की cells के द्वारा भोज्य पदार्थो के Ingestion और Absorption के बाद body के विभिन्न Oraganes की Growth और टूटी-फूटी cells की मरम्मत (Repair) के लिए किया जाता है। यह प्रक्रिया Growth&Repair कहलाती है।

4.Reproduction(प्रजनन):-

प्रत्येक जीव में अपने ही सामान जीवो को उतपन्न करने का गुण पाया जाता है। इस process मेंcells Division के द्वारा अपनी संख्या वृध्दि करती है जो की जीवन की निरंतरता के लिए आवश्यक होती है। cells का यह गुण Reproduction(प्रजनन) कहलाता है।

5.Irritability(उत्तेजनशीलता):-

जब हमारी Body पे कही कोई कीड़ा बैठ जाता है तो वहाँ की cells में उत्तेजना (Irritation) उत्पन्न हो जाती है।cells का यह गुण Irritability(उत्तेजनशीलता) कहलाता है।

6.Excretion(उत्सर्जन):-

Excretion(उत्सर्जन) प्रक्रिया में भोज्य पदार्थो के Ingestion और Absorption के बाद शेष व्यर्थ पदार्थो को cells के द्वारा निष्कासित कर दिया जाता है।

7.Motion(गति ):-

हमारे शरीर की अधिकांश cells स्थिर रहती है। परन्तु कुछ cells जैसे-blood cells, immune cells,plasma cells,इत्यादि Body के Organes के बीच भ्रमण करती रहती है।

आपको यह Blog post कैसी लगी जरूर बताएं और कोई Suggestion देना चाहते है तो Comment Section में दे सकते है।
Thank you 

jacksprrow

hi my name is Jeetendra Royal and i am a researcher. I am discoverd science things and facts, explain natural phenomena and explore that in a simple way. There I will share Every science topics like Anatomy, Biochemistry, Cytology, Microbiology etc.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box and if you have any doughts?? you can ask us.

और नया पुराने