Human Brain



 Human Brain(मनुष्य मस्तिष्क):-

हमारा शरीर एक जटिल रचना है जो कई विभिन्न प्रकार के Organsसे मिलकर बना है जो हमारे शरीर के लिए आवश्यक विभिन्न कार्यों को करते है। इन सभी Organs पर कंट्रोल करने का कार्य हमारा मस्तिष्क ही करता  है। ये सभी Organs  एक साथ मिलकर  शरीर मे  विभिन्न systems का निर्माण करते है।


Structure of Human Brain(मानव मस्तिष्क की संरचना):-

मानव मस्तिष्क की संरचना बहुत ही जटिल होती है । यह एक विशेष प्रकार की  Nerve cells या  Neurons (तंत्रिका कोशिका) से मिलकर बना होता है।यह तंत्रिका कोशिकाये मस्तिष्क से सभी प्रकार की सूचनाओं को शरीर के  विभिन्न अंगों तक पहुचाती है ।
एक  Nerve cell सामान्य रूप से दो भागों से मिलकर बनी होती है-
1. Cyton
2. Axon

1.Cyton :-

यह  Nerve cell का मुख्य क्रियात्मक भाग होता है जो एक तारे के समान आकृति का(star shape) होता है। इसके मध्य भाग में एक गोलाकार केन्द्रक(Nucleus) होता है जो  Nuclear membrane से घिरा रहता है।केन्द्रक के चारो ओर  Cytoplasm पाया जाता है जिसमे  विभिन्न कोशिकांग जैसे- Mitochondria ,golgibody , lysosome इत्यादि उपस्थित रहते है ।
 केन्द्रक के चारो तरफ Nissiles granules पाए जाते है जो प्रोटीन का निर्माण करते है। ये  Nissiles granules वास्तव में  Ribosomes ही होते है।cyton से कई शाखायें निकलती है जिन्हें Dendrons कहते है। यह Dendrons कई अन्य शाखाओ में विभाजित होकर  Dendrites का निर्माण करते है। 

Cyton Nerve cell का मुख्य भाग होता है जिसमे  Neuron को क्रियाशील बनाये रखने के लिए  विभिन्न एंजाइम तथा हॉर्मोन्स का लगातार निर्माण होता रहता है। जब तक किसी तंत्रिका कोशिका के  Cyton  में इन एंजाइम तथा हॉर्मोन्स का निर्माण होता रहता है वह कोशिका सक्रिय रहती है ।
 इन एंजाइम तथा हॉर्मोन्स को मुख्य रूप से Neurotransmitters कहते है। cyton मुख्य रूप से हल्के पीले  रंग का दिखाई देता है जो कि  Nervous system का gray metter बनाता है।

2.Axon :-

 यह तंत्रिका कोशिका का दूसरा भाग होता है जो  cyton के नीचे उपस्थित रहता है।  Cyton से निकलने वाले  Dendrons में से एक अपेक्षाकृत अधिक लंबा और पतला होता जाता है जो Axon कहलाता है। Axon के चारों ओर न्यूरिलेमा नामक आवरण पाया जाता है जिसमें  swan cells पायी जाती है ।
 इन swan cells के ऊपर एक  myline sheath नामक एक और आवरण पाया जाता है जो कि एक इंसुलेटर का कार्य करता है । न्यूरिलेमा  Axon पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर विभाजित हो कर  Rainvier Nodes का निर्माण करती है जिससे सूचनाओं का संचरण तेजी से होता है।
इसके अतिरिक्त मस्तिष्क में  neurogloia नामक कोशिकाये भी उपस्थित रहती है जो  तंत्रिका  कोशिकाओं के साथ मिलकर कार्य करती है ।इनकी संरचना भी तंत्रिका कोशिकाओं के समान ही होती है परंतु इनमे  Axon नही  पाया जाता है।

             Division of human Brain

  मानव मस्तिष्क को मुख्य रूप से तीन भागों में विभाजित किया जा सकता है-
1.Fore Brain
2.Mid Brain
3.Hind Brain

1. Fore Brain(अगरमस्तिष्क):- 

यह हमारे मस्तिष्क का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण भाग होता है ।यह मुख्य रूप से संवेदनाओ को ग्रहण करने और प्रतिक्रिया करने का कार्य करता है। इसको सामान्यत: दो भागों में विभाजित किया गया है-
A. Telencephalon 
B. Diencephalon

मस्तिष्क का यह भाग सभी प्रकार की संवेनाओ को ग्रहण करने का कार्य करता है।मस्तिष्क में पाए जाने वाले उभार  Gyrus व धँसे हुए भाग sulcus कहलाते है। मस्तिष्क का यह भाग folds के रूप में उपस्थित रहता है। इसके sulcus के द्वारा यह अगरमस्तिष्क चार  Lobes का निर्माण करता है जो की कुछ इस प्रकार से है-
a.Frontal lobe
b.parietal lobe
c.oxipital lobe
d.Temporal lobe

1.Mid Brain(मध्य मस्तिष्क):-


यह मस्तिष्क का दूसरा भाग होता है जो मुख्य रूप से हमारे देखने व सुनने की क्रियाओं को कंट्रोल करता है। इसे Mecencephalon भी कहा जाता है।यह दो भागों से मिलकर बना होता है-

A.Cerebral pendicles
B.Corpora Qurdigemina



3.Hind Brain(पूर्ववर्ती मस्तिष्क):- 


यह मानव मस्तिष्क का सबसे निचला भाग होता है जिसके अंतर्गत मुख्यतः pons, cerebellumऔर meddulla oblongata आते है। इसको दो अन्य भागों मे विभाजित किया जा सकता है-

a.Metencephalon
b.Myelencephalon

Metencephalon के अंतर्गत pons और  Cerebellum आते है जबकि  Myelencephalon के अंतर्गत Meddulla oblongata आती है।

हमारा मस्तिष्क शरीर मे होने वाली सभी प्रकार की क्रियाओं का संचालन करता है और उन सभी क्रियाओं पर नियंत्रण भी रखता है जिससे कि शरीर मे समस्थिति बनी रहती है।

jacksprrow

hi my name is Jeetendra Royal and i am a researcher. I am discoverd science things and facts, explain natural phenomena and explore that in a simple way. There I will share Every science topics like Anatomy, Biochemistry, Cytology, Microbiology etc.

2 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box and if you have any doughts?? you can ask us.

और नया पुराने