बाल सफेद क्यों होते हैं ?? baal safed kyu hote hai

  बाल सफेद क्यों होते हैं ?? समय से पहले बाल सफेद होने का कारण जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बाल किसके ओर कैसे बनते है। बाल मुख्य रूप से केरोटीन बने है केरोटीन(keratin) एक तंतुमय मजबूत प्रोटीन(protein) होता है इसके अलावा बालो में कुछ मिरल्स (minerals) तत्व जैसे calcium ,zinc, iron बहुत कम मात्रा में पानी तथा लिपिड(lipid) भी पाया जाता है।

Hair बाल मुख्यता 3 layer से मिलकर बना होता है-

समय से पहले बाल सफेद होने का कारण जानने से पहले यह जानना जरूरी है कि आखिर बाल किसके ओर कैसे बनते है। बाल मुख्य रूप से केरोटीन बने है केरोटीन एक तंतुमय मजबूत प्रोटीन होता है इसके अलावा बालो में कुछ मिरल्स तत्व जैसे calcium ,zinc, iron बहुत कम मात्रा में पानी तथा लिपिड भी पाया जाता है।  Hair बाल मुख्यता 3 layer से मिलकर बना होता है-
a hair structure

1 medulla या medullary canal यह केंद्रीय भाग होती है जिसमे पिगमेंट पाए जाते है।

2 cortex या कोर्टिकल बाल के इस भाग में keretinised cells पायी जाती है तथा इन सेल्स के अंदर पिग्मेंट बनता है जो बाल को रंग प्रदान करता है।

3,cuticle  यह केरोटीन से बना हुआ बाल का सबसे बाहरी तथा नॉन pigment बिना बर्णक वाला सबसे बाहरी  भाग होता है जो बाल को सुरक्षा प्रदान करता है।

बच्चों के सफेद बाल क्यों होते हैं? Why do children have white hair?

बढ़ती हुई उम्र के साथ बालो का सफेद होना एक आम बात है लेकिन आज कल बालो के सफेद होने की समस्या काम उम्र के बच्चों में भी अधिक देखने को मिल रही है। बालो में मिलेमिन नामक एक वर्णक (colour pigment ) पाया जाता है जो बालों को काला रंग प्रदान करता है।

 

बच्चों के सफेद बाल क्यों होते हैं? Why do children have white hair? बढ़ती हुई उम्र के साथ बालो का सफेद होना एक आम बात है लेकिन आज कल बालो के सफेद होने की समस्या काम उम्र के बच्चों में भी अधिक देखने को मिल रही है। बालो में मिलेमिन नामक एक वर्णक (colour pigment ) पाया जाता है जो बालों को काला रंग प्रदान करता है।
white hair problem

लेकिन बढ़ती हुई उम्र के साथ इस पिग्मेंट(pigments) की मात्रा कम होने लगती है जिससे बालो का रंग धीरे धीरे सफेद होने लगता है। बच्चो में सफेद बाल होने के कई कारण हो सकते है। 

बाल सफेद क्यों होते है अच्छा सुन्दर दिखना हर आदमी और महिलाओ कि इच्छा होती है। लेकिन कम उम्र में बाल सफ़ेद होने से व्यक्ति बूढ़ा जैसा दिखने लगता हैं।

कम उम्र में बाल सफ़ेद होने के कारण Causes of white hair at a young age

बालों का समय पहले सफ़ेद होने के कई सारे कारण हो सकते है जैसे ख़राब लाइफ स्टाइल , ठीक से ना खाना , टाइम से ना सोना उठना और कुछ बीमारी एवं शारीरिक दुर्बलता या कमजोरी भी इसका कारण हो सकते है 

जेनेटिक या  अनुवांशिक कारण (Genetic causes)

 बच्चो तथा समय से पूर्व बाल सफ़ेद का सफ़ेद होना आनुवंशिक या जेनेटिक(Genetic) पर भी निर्भर करता हैं। चूंकि Genes बच्चो को अपने माता पिता से प्राप्त होते हैं। अक्सर ऐसा देखा गया हैं की जिन बच्चो के माता पिता के बाल समय से पहले सफ़ेद हो गए थे।

 उनके बच्चो में भी बालो का समय से पूर्व सफ़ेद होने की काफी सम्भावना रहती है। ऐसे बच्चो के डीएनए(DNA) में मिलेनिन(Melanin) वर्णक(pigment) जो की बालो को काला रंग प्रदान करता है। मिलेनिन वर्णक को बनाने बाले जीन ठीक प्रकार से कार्य नहीं कर पाते है। जिससे कारण मिलेनिन वर्णक का कम उत्पादन हो पता हैं और बाल समय से पहले सफ़ेद होने लगते हैं। 

 भोजन में पोषक तत्वों की कमी (Nutritional deficiencies in food)

 एक स्वस्थ शरीर तथा हेल्थी लाइफ के लिए संतुलित और सभी आवश्यक नुट्रिएंट(nutrients) युक्त भोजन की आवश्यकता होती हैं। भोजन में पोषक तत्वों की कमी बच्चो या समय से पूर्व बाल सफ़ेद होने का कारण हो सकता हैं।

 भोजन मे आयरन ज़िंक कैल्शियम और विटामिन B12, विटामिन डी, प्रोटीन आदि की कमी होने पर बालो को प्राकतिक रंग प्रदान करने वाला पिग्मेंट मिलेनिन का उत्पादन प्रभावित होता हैं। जो कम उम्र में बालो के सफ़ेद होने का कारण बनता है। इसके अलावा भोजन में कुछ अन्य पोषक तत्वों जैसे कैल्शियम , आयरन , ज़िंक , एवं कॉपर इत्यादि की कमी के कारण भी बाल सफ़ेद होने लगते है। 

हेयर प्रोडक्ट्स का ज्यादा यूज़ करना (Use hair products more)

 मार्केट में मिलने वाले हेयर प्रोडक्ट जैसे हेयर आयल, सेम्पु, हेयर कंडीशनर, हेयर डाई, बालो को आर्टिफीसियल कलर करने बाले प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल(chemicals) हमारे बालो के प्राकतिक रंग के लिए हानिकारक होते है। इन प्रोडक्ट का लगातार था लम्बे समय तक उपयोग करने से बच्चो के बाल समय से पहले ही सफेद होने लगते है। 

कुछ बीमारियों में ( in some disease) 

लगातार बीमारी अवस्था में बने रहने से शरीर में कमजोर आ जाती है और इसके अलावा कुछ बिमारियों में भी बच्चो में तथा बड़ो में भी बाल समय से पहले सफ़ेद हो जाते है। जैसे phenyl-ketonuria, Elejalde syndrome, histidinemia, Vitiligo, आदि।  इसके अलावा लगातार डिप्रेशन की कंडीशन में, प्रदुषण, ख़राब लाइफ स्टाइल, और अल्ट्रा वायलेट रेज़  आदि के कारण भी बच्चो तथा बड़ो में बाल समय से पहले सफ़ेद होने लगते है। 

बालो को सफ़ेद होने से कैसे रोका जा सकता है या कैसे रोके ?

सामान्य तौर से हमारे बाल बढ़ती उम्र के साथ ही सफ़ेद होते है क्योकि उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी बॉडी में प्रोटीन्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। लेकिन आजकल काम उम्र में भी बाल सफ़ेद होने लगे है।

बालो को सफ़ेद होने से कैसे रोका जा सकता है या कैसे रोके ? सामान्य तौर से हमारे बाल बढ़ती उम्र के साथ ही सफ़ेद होते है क्योकि उम्र बढ़ने के साथ साथ हमारी बॉडी में प्रोटीन्स और अन्य आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है। लेकिन आजकल काम उम्र में भी बाल सफ़ेद होने लगे है।
white hair solution

 बालो को सफ़ेद होने से रोकने के लिए कुछ उपाय निम्नलिखित है जिनको दैनिक जीवन में इस्तेमाल करके बालो को सफ़ेद होने रोका जा सकता है-

पोषक तत्व युक्त आहार को भोजन में शामिल करके (Including nutritious diet in food)

आपके दैनिक आहार में पोषक तत्वों से भरपूर्ण भोजन जैसे हरी, सव्जिया, सलाद ,फल, मिल्क, अंडा, पनीर ,दाले, ड्राई फ्रूट्स ,आयोडीन युक्त नमक आदि शामिल करके शरीर में होने वाली सूक्ष्म पोषक तत्व की कमी को पूरा करके बच्चो के बालो को सफ़ेद होने से रोका जा सकता है। 

हेयर प्रोडक्ट का उपयोग कम करके (Reducing the use of hair products)

जैसा की ऊपर बताया गया है की बाजार में मिलने बाले हेयर प्रोडक्ट में कई सारे हानिकारक केमिकल(chemicals) होते है। इन प्रोडक्ट का अधिक तथा लम्बे समय तक उपयोग करने से बाल सफ़ेद होने की सम्भवना अधिक रहती हैं और बाल भी कमजोर हो जाते है। इन हेयर प्रोडक्ट का उपयोग बंद करके या कम करके समय से पहले बालो को सफ़ेद होने से रोका जा सकता है। 

ख़राब डेली रूटीन में सुधार करके (By improving the bad daily routine)

अपनी डेली आदतों जैसे रात में जल्दी सोना सुबह जल्दी उठना मॉर्निंग वाक करना व्यायाम करना समय पर भोजन करना ज्यादा ऑयली फ़ूड नहीं खाना आदि को आप बच्चो तथा बड़ो में बालो के सफ़ेद होने की समस्या से बच सकते हैं।

आनुवांशिक बीमारी के इलाज द्वारा (By treating genetic disease)

सफ़ेद बाल आनुवांशिक(Genetic) बीमारी की वजह से भी हो सकते है। ऐसी कंडीशन में जल्द से जल्द डॉक्टर के पास जाकर इलाज करना चाहिए जिससे समय पर समस्या को रोका या कम किया जा सके।

प्राकतिक तेल का उपयोग करके (Using natural oil)

प्राकतिक आयल जैसे नारियल का तेल सरसो का तेल आदि की सप्ताह में एक या दो बार मसाज करने से बालो की जड़ो में ब्लड का सर्कुलेशन बढ़ता है। जिससे बाल मजबूत काले तथा घने बनते है और कम उम्र में बालो के सफ़ेद होने की प्रॉब्लम भी नहीं होती है। 

आँवला का सेवन करने से बाल काले और मजबूत बनते है। आँवला शरीर में कैल्शियम के अवशोषण को बढ़ाता है। साथ ही भृंगराज की पत्ती का पेस्ट बालो में लगाने से और इसकी टेबलेट्स खाने से भी बाल मजबूत तथा काले होते है। लेकिन इसका उपयोग डॉक्टर की सलाह से ही करना चाहिए। 

बाल सफ़ेद किसकी कमी से होते हैं ??

जब बालो के लिए आवयक पोषक तत्वो की शरीर में कमी होने लगती है तब बाल सफ़ेद होने लगते है। बालो को काले घने और मजबूत रखने के लिए कई पोषक तत्वों की आवयकता होती है। जैसे विटामिन B12, विटामिन D, प्रोटीन, केरोटीन, फोलिक एसिड, इसके आलावा कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, ज़िंक, कॉपर, सिलिकॉन आदि की आवश्यकता होती हैं। इन पोषक तत्वों की कमी होने से बाल कमजोर और समय से पहले सफ़ेद हो जाते हैं।

बाल सफ़ेद किसकी कमी से होते हैं ?? जब बालो के लिए आवयक पोषक तत्वो की शरीर में कमी होने लगती है तब बाल सफ़ेद होने लगते है। बालो को काले घने और मजबूत रखने के लिए कई पोषक तत्वों की आवयकता होती है। जैसे विटामिन B12, विटामिन D, प्रोटीन, केरोटीन, फोलिक एसिड, इसके आलावा कुछ सूक्ष्म पोषक तत्व जैसे कैल्शियम, आयरन, ज़िंक, कॉपर, सिलिकॉन आदि की आवश्यकता होती हैं। इन पोषक तत्वों की कमी होने से बाल कमजोर और समय से पहले सफ़ेद हो जाते हैं।
healthy food

कौन से विटामिन की कमी से बाल झड़ते है?

बाल विटामिन B12 और विटामिन D की कमी से झड़ते  हैं शरीर में विटामिन D  की कमी होने पर कैल्शियम का अवशोषण कम हो जाता है। कैल्शियम(calcium) बालो(hairs) के लिए आवश्यक नुट्रिएंट(nutrients) है। और शरीर में विटामिन B12  की कमी होने पर RBCs का निर्माण कम हो जाता है। जिससे बालो को पर्याप्त नुट्रिएंट(nutrients) और ऑक्सीजन(oxygen) नहीं मिल पाती है जिसके कारण बाल सफ़ेद और कमजोर होने लगते है। 

 बाल सफेद क्यों होते हैं ??पोस्ट का सारांश 

पोस्ट में हमने बताया की बाल सफ़ेद क्यों होते है और साथ ही बालो के लिए क्या जरुरी है। इस पोस्ट में हमने समझा की बाल कैसे बनते है।

 किन किन चीजों की बजह से बाल सफ़ेद होते है और बालो का सफ़ेद होना कैसे रोका जा सकता है। हम उम्मीद करते है की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी। अगर इस पोस्ट से सम्बंधित कोई feedback या suggestion  देना चाहते है तो करके जरूर बताये।

 धन्यवाद ...

हिडन हंगरी क्या है?

हमारी बॉडी में ब्लड कैसे बनता है ??


jacksprrow

hi my name is Jeetendra Royal and i am a researcher. I am discoverd science things and facts, explain natural phenomena and explore that in a simple way. There I will share Every science topics like Anatomy, Biochemistry, Cytology, Microbiology etc.

1 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box and if you have any doughts?? you can ask us.

और नया पुराने