global warming in hindi / ग्लोबल वार्मिंग क्या है ??


आज हम global warming in hindi के बारे में बात करेंगे और जानेंगे की यह कैसे होती है और इसको कैसे रोका जा सकता है। हमारे वातावरण का तापमान लगातार बढ़ रहा है जिससे मौसम में भी अचानक और तेज बदलाब होते है। वातावरण में फैलने वाला प्रदुषण आज Global warming का मुख्य कारण है। इसके अन्य भी बहुत कारण हो सकते है।

 इसकी वजह से विभिन्न प्रकार की प्राकर्तिक आपदाएं आती है जिनमे जानमाल का बहुत नुकसान होता है। सन 1980 से हमरी धरती और समुद्र दोनों के तापमान को रिकॉर्ड किया जा रहा है। इन रिकार्ड्स से यह पता चलता है की हमारे वातावरण का Temprature लगातार बढ़ रहा है।

global warming meaning in hindi 

global warming  (ग्लोबल वार्मिंग) का मतलब होता है की हमारी "पृथ्वी के तापमान में लगातार वृध्दि और उसके कारण होने वाले जलवायु परिवर्तन"। जैसा की हम जानते है की इंसानो और अन्य जानवरो को पृथ्वी पर जीवित रहने और अपनी आवश्यकताओ को पूरी करने के लिए एक निश्चित तापमान की जरुरत होती है जो हमें सूर्य के प्रकाश से मिलता है।

पिछले कुछ सौ सालो में धरती के तापमान में लगभग 0.6 डिग्री सेंटीग्रेड की बढ़ोतरी हुयी है जिसमे से अधिकतर तापमान वृध्दि पिछले कुछ दशकों में ही हुयी है। एक वैज्ञानिक अनुमान के हिसाब से सन 2100 तक हमारी पृथ्वी का तापमान लगभग 1.4 से 5.8 डिग्री सेंटीग्रेड तक बढ़ सकता है।


global warming in hindi
Global warming

 जिससे की हमारे धुव्री क्षेत्रो की बर्फ पिघलने लगेगी और समुद्र का जलस्तर बढ़ जायेगा। इसका मुख्य कारण प्रदूषण और प्रकृति में मानवीय दखल के कारण आये हुए मौसमी बदलाब होते है। 

global warming ke karan in hindi 

ग्लोबल वार्मिंग और लगातार मौसम में आने वाले परिवर्तन के कई कारण हो सकते है। लेकिन ये सभी कारण कही न कही हम मनुष्यो से जरूर जुड़े हुए क्योकि इंसान ही एक मात्र ऐसे जीव  है जो पर्यावरण में छेड़ छाड़ करते है इसके कारणों को आसानी से समझने के लिए इन्हे हम तीन भागो में बाँट सकते है -

1. Greenhouse gases and greenhouse effect :-

एक प्राकृतिक घटना है जिसके कारण पृथ्वी की सतह और वातावरण गर्म रहता है। इस यह प्रभाव कुछ गैसों के कारण होता है। इन गैसों को ग्रीन हाउस कारणो कहा जाता है। इसके अंतर्गत कार्बनडाई-ऑक्साइड(co2) , मेथेन( methane) जलवाष्प(water vapour) , नाइट्रस ऑक्साइड(No2) और क्लोरो फ्लोरो कार्बन(CFC) इत्यादि Gases आती है।

global warming in hindi
greenhouse gases


 ये Greenhouse gases सूर्य से आने गर्मी को सोख लेती है। इन गैसों के लेवल में लगातार बढ़ोतरी होना ग्लोबल वार्मिंग का एक मुख्य कारण है। बढ़ती हुयी ग्लोबल वार्मिंग और मौसम में आने वाले परिवर्तन के कारणो में से 60% कार्बनडाई-ऑक्साइड , 20% मेथेन , 14% क्लोरो फ्लोरो कार्बन , और लगभग 6% नाइट्रस ऑक्साइड गैसे होती है।

 साथ ही ये गैसेस अन्य प्राकतिक आपदाओं के लिए भी उत्तरदायी होती है जिसमे से एसिड रेनिंग और ओजोन परत का नष्ट होना प्रमुख है।

2. deforestation (जंगलो की कटाई ) :-

डेफोरेस्टेशन का मतलब होता है किसी चीज़ के लिए जगह बनाने के लिए पेड़ों की कटाई करना यह बढ़ते हुए तापमान और लगातार मौसम परिवर्तन का एक कारण है। आज बढ़ती हुयी जनसंख्या की जरूरतों को पूरा करने लिए पेड़ो को बिना कुछ सोचे कटा जा रहा है। 

हर साल न जाने कितने अनगिनत पेड़ काट दिए जाते है। पेड़ो को काटने से वहाँ रहने वाले जानवरो और पक्षियों के साथ साथ पर्यावरण भी बुरी तरह से प्रभावित होता है। डेफोरेस्टेशन के कारण बारिश नहीं होती और साथ ही छाया नहीं होने से उस जगह पानी कमी होने लगती है।

 पानी की कमी और जमीन धूप की वजह से जलवाष्प निकलती है जिससे वातावरण का Temprature बढ़ता है। 

3. Air pollution (वायु प्रदुषण) :-

आज जो वाहन हम आने जाने के लिए उपयोग करते है और अलग अलग फैक्ट्री से निकलने वाला धुँआ एयर पोलुशन का कारण बनते है। Air pollution का मतलब होता है की अप्रकर्तिक रूप से हानिकारक गैसों का वातावरण की शुध्द गैसों साथ मिलना।

 इसका सीधा असर हमरी पृथ्वी तापमान पर पड़ता है क्योकि वायु प्रदुषण में सबसे ज्यादा कॉर्बन डाई ऑक्साइड गैस निकलती है जो की एक ग्रीन हाउस गैस है। यह गैस सूरज से आने वाली गर्मी को सोख लेती है और उसे वापस हमारे वातावरण से बहार नहीं जाने देती जिससे वातावरण का तापमान बढ़ जाता है।

 इसी तरह से एयर पॉलुशन और भी खतरनाक गैसे निकलती है जो कही न कही ग्लोबल वार्मिंग को प्रभावित करती है। 

what is Greenhouse Effect in hindi


Greenhouse Effect एक natural event है जिसका उपयोग पौधो को ठंड से बचाने के लिए किया जाता है उसका उपयोग पौधाघर में किया जाता है। पौधाघर एक कांच का बना घर होता है जिसमे पौधो को उगाया जाता है।                 
 global warming in hindi
The greenhouse effect

कुछ जगह जहाँ बहुत ज्यादा सर्दी पड़ती है वहाँ पौधो को ज्यादा सर्दी से ख़राब होने से बचाने के लिए ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट काम आता है। यह इफ़ेक्ट ग्रीनहाउस गैसों के कारण होता है जैसेकि मीथेन ( methane) जलवाष्प(water vapour) , नाइट्रस ऑक्साइड(No2) ,कार्बनडाई-ऑक्साइड(co2) ,और क्लोरो फ्लोरो कार्बन(CFC) इत्यादि।

 जब सूर्य से आने वाली किरणों की ऊर्जा इन गैसों से टकराती है तो यह गैस उस ऊर्जा को सोख लेती है और इसे गर्मी के रूप में बार बार वातावरण में छोड़ती रहती है जिससे हमारा वातावरण गर्म रहता है।

 ग्रीन हाउस इफ़ेक्ट के कारण ही हमारी पृथ्वी की सतह और वायुमंडल गर्म रहता है। अगर यह इफ़ेक्ट नहीं होता तो पृथ्वी की सतह का तापमान 15 डिग्री सेंटीग्रेड नहीं होता बल्कि घटकर -18 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाता ।

 Effects of global warming in hindi / पृथ्वी पर ग्लोबल वार्मिंग का क्या प्रभाव :-

हमारी धरती पर लगातार बढ़ती हुयी गर्मी मतलब ग्लोबल वार्मिंग के प्रभावों को कुछ इस प्रकार से समझा जा सकता है -

  •  इसके कारण पृथ्वी के तापमान में निरंतर वृद्धि हो रही है।
  •  पृथ्वी के ध्रुवो पर जमी हुई बर्फ पिघलने लगी है जिससे समुद्र के जल स्तर में वृद्धि हो रही है। 
  •  ध्रुवो पर जमी हुई बर्फ मीठे ताजा पानी का एक बड़ा स्त्रोत हैं जो लगातार पिघलकर समुद्र में मिल रहे है। 
  • जंगलो में आग लग रही है और वन्य जीवन प्रभावित हो रहा है। 
  • बारिश में कमी और मौसम में अचानक परिवर्तन हो रहे है। 

how to control Global warming in Hindi

ग्लोबल वार्मिंग और बढ़ते हुए तापमान को कण्ट्रोल करने के लिए हमें उन कारणों पर ध्यान देना होगा जिनकी वजह से तापमान लगातार बढ़ रहा है-

  • सबसे पहले पेड़ो की कटाई रोक कर पर्याप्त मात्रा में पेड़ लगाना होगा ।
  • लगातार बढ़ती हुयी जनसख्यां को कण्ट्रोल करना होगा। 
  • वायु प्रदुषण को कम करना होगा। 
  • जीवाश्म ईंधन का कम से कम उपयोग करना होगा। 

conclusion of what is global warming in hindi

global warming in hindi पोस्ट में हमने जाना की ग्लोबल वार्मिंग क्या होती है इसके क्या कारण होते है हमने जाना की ग्लोबल वार्मिंग का मतलब का है और कौन कौन से कारक इसे प्रभावित करते है।

 साथ ही हमने यह जाना की ग्रीनहाउस इफ़ेक्ट क्या होता है और ग्रीनहाउस गैसे कोनसी होती है हमने बढ़ती हुयी गर्मी और मौसम परिवर्तन के कारणों को समझा अंत में हमने कुछ बिन्दुओ पर ध्यान दिया जिनसे हम ग्लोबल वार्मिंग को कम कर सकते है। 

आशा करता हु की आपको यह पोस्ट पसंद आयी होगी अगर आपको इस पोस्ट से सम्बंधित कोई सुझाव या feedback देना हो तो कमेंट करके अवश्य बताय।

धन्यवाद 

एलर्जी का पता कैसे लगाएं?

शरीर का कौन सा अंग खून को साफ करता है?

Jeetendra Royal

hi, my name is Jeetendra Royal and I am a researcher. I am discovering scientific things and facts, explain natural phenomena and explore that in a simple way. There I will share Every science topic like Anatomy, Biochemistry, Cytology, Microbiology, etc.

1 टिप्पणियाँ

please do not enter any spam link in the comment box and if you have any doughts?? you can ask us.

और नया पुराने