MCHC blood test in hindi | mchc test क्या है कमी लक्षण और इलाज

 MCHC blood test in hindi  के बार में एकदम सटीक जानकारी नहीं मिलती है ये टेस्ट क्या होता है और कब इस टेस्ट को किया जाता है। लोग इसके बारे में ढूढंते रहते है। आज की इस पोस्ट में हम इसके बारे में और इससे जुडी सभी जानकारी आपको काफी सरल शब्दों में समझायेंगे।

MCHC blood test in hindi
MCHC blood test in hindi

MCHC blood test एक प्रकार का ब्लड टेस्ट होता है यह टेस्ट अकेला नहीं किया जाता है बल्कि ये एक CBC नाम के ब्लड टेस्ट के अंतर्गत आता है। ये टेस्ट ब्लड सैंपल के द्वारा किया जाता है। CBC का पूरा नाम Complete Blood Count होता है। इसमें लगभग 24 पैरामीटर आते है, जिनमे से MCHC भी एक पैरामीटर होता है। MCHC blood test  हमारे ब्लड की आरबीसी के अंदर हीमोग्लोबिन की मात्रा और उसकी सांद्रता को जानने के लिए किया जाता है। 

यह टेस्ट  आपके CBC का एक Vital component होता है क्योकि इसके द्वारा ही हमें ब्लड की red blood cells (RBC) के अंदर की Quality के बारे पता चलता है। जैसा की आप लोग जानते है की हमारी बॉडी के हर एक अंग को जिन्दा रहने के लिए और ठीक तरह से काम करने के लिए ऑक्सीजन की जरुरत होती है। पूरी बॉडी में ऑक्सीजन की कमी को Healthy red blood cells ही पूरी कर सकती है, जिनके लिए MCHC Blood Count नार्मल या अच्छा होना जरुरी होता है।

यह भी पढ़े :- यूरीन कल्चर टेस्ट क्या होता है?

 What is MCHC in blood test in hindi

अगर आपको कोई हेल्थ प्रॉब्लम है या आप अपने Routine checkup के लिए अपने डॉक्टर के पास जाते है तो आपके डॉक्टर के द्वारा आपको सबसे commonly CBC टेस्ट करने की सलाह जरूर दी जाती है। CBC टेस्ट एक काफी important टेस्ट होता है जो आपकी पूरी बॉडी और उसकी हेल्थ की कई जरुरी जानकारी देता है।

What is MCHC in blood test in hindi
What is MCHC in blood test in hindi

CBC टेस्ट के लगभग 24 पैरामीटर में से एक जरुरी पैरामीटर MCHC Count  भी होता है। MCHC Count  आपकी आरबीसी के अंदर हीमोग्लोबिन की concentration को मापता है। 

अब अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है की हीमोग्लोबिन क्या होता है। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे की हीमोग्लोबिन एक प्रकार का प्रोटीन होता है, जो आपके ब्लड में पाया जाता है और आपके फेंफड़ो से पूरी बॉडी तक ऑक्सीजन को लाने लेजाने का काम करता है।  MCHC Count ब्लड टेस्ट के द्वारा कई मेडिकल कंडीशन या बीमारियों का पता लगाया जाता है। MCHC Count  से आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी का और उसके कारणों का पता लगाया जा सकता है। 

आप अभी पढ़ रहे है :-MCHC blood test in hindi

MCHC meaning in blood test in hindi| MCHC full form

MCHC  का पूरा नाम Mean Corpuscular Hemoglobin Concentraion  होता है। जो कुछ इस प्रकार से होता है-

M - Mean

C- Corpuscular

H- Hemoglobin 

C- Concentration 

यहाँ पर Mean का मतलब मुख्य या बिच का होता है Corpuscular का मतलब सेलुलर या सेल के अंदर होता है इसलिए की जगह Cell शब्द का उपयोग भी किया जाता है। यहाँ Hemoglobin का मतलब हमारे ब्लड की आरबीसी के अंदर का एक प्रोटीन और Concentration का मतलब सांद्रता या सघनता होता है। इसलिए ये टेस्ट काफी important होता है क्युकी इसके द्वारा डॉक्टर्स को आपके red blood cells (RBC) की सारी जानकारी मिलती है।

MCHC blood test kyu kiya jata hai 

अगर आपके मन में ये सवाल आ रहा है की MCHC blood test क्यों किया जाता है तो चलिए आपके इस सवाल जबाब हम दे देते है। MCHC blood test अकेला नहीं किया जाता, लेकिन यह टेस्ट कई बीमारी और मेडिकल कंडीशन के इलाज के लिए बहुत ही जरुरी होता है। 

इसके अलावा इस टेस्ट से आपकी बॉडी की नार्मल हेल्थ का भी पता चलता है। MCHC  ब्लड टेस्ट करने कुछ जरुरी कारण नीचे दिए गए है

1.  Screening For Anemia:-  

Anemia एक ऐसी बीमारी या स्थिति होती है, जिसमे आपकी Blood cells में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाती है। हीमोग्लोबिन में कमी या तो Red Blood Cell (RBC) की संख्या में कमी होने से या आरबीसी की किसी प्रॉब्लम से हो सकती है। एनीमिया कई प्रकार का होता है और एनीमिया होने के कई कारण हो सकते है। 

Anaemia में हीमोग्लोबिन की कमी होने से शरीर में ऑक्सीजन की आपूर्ति नहीं हो पाती है, जिससे कई प्रकार की समस्या उत्पन्न होने लगती है जैसेकि थकान होना, चक्कर आना, कमजोरी महसूस होना, भूख में कमी, घबराहट होना इत्यादि। लगभग सभी प्रकार के एनीमिया का पता लगाने में MCHC blood test काफी जरुरी टेस्ट होता है, जो CBC के साथ हो जाता है। 

MCHC Count की value से ही डॉक्टर को एनीमिया का पता लगाने में काफी मदद मिलती है।  फिर MCHC blood test की Value, आपकी बॉडी के लक्षणों और कुछ पैरामीटर के आधार पर डॉक्टर यह तय करते की आपको एनीमिया है या नहीं है। 

2. Identifying blood disorders :- 

एनीमिया के अलावा भी कई ऐसी बीमारिया और मेडिकल कंडशन होती है, जिनकी पहचान करने में MCHC Blood Test  की जरुरत होती है। 

 कुछ बीमारिया या कंडीशन जिनको MCHC Count के Level की मदद से पहचाना जा सकता है :-

  • Hereditary spherocytosis
  • Sickle cell disease 
  • Homozygous hemoglobin C disease
  • Hyperbilirubinemia
  • Hypertriglyceridemia
  • Kidney Disease
  • Autoimmune Disease

3. Routine Health Checkup :-  

Routine Health Checkup के लिए CBC टेस्ट काफी आमतौर पर किया जाता है।  MCHC , Complete Blood Count (CBC) का एक मानक कॉम्पोनेन्ट होता है।  CBC test के द्वारा आपको आपके शरीर से सम्बंधित सभी सामान्य जानकारी मिलती है।  

इससे द्वारा यह पता लगा सकते की आपके शरीर ठीक तरह से काम कर रहा है या नहीं।  इस तरह से MCHC Blood Test का आपके Routine Health Checkup में काफी जरुरी योगदान होता है।  

4.  For Nutritional Status of the body :- 

हमारे शरीर को ठीक तरीके से काम करने के लिए कई पोषक तत्वों और पदार्थो की जरुरत होती है।  अगर हमारे शरीर में किसी पोषक तत्व की कमी होती है, तो शरीर में कई तरह की समस्याएं होने लगती है।  

MCHC Blood Test कई प्रकार के पोषक तत्वों का पता लगाने में उपयोग की जा सकता है, जैसेकि  Iron, vitamin B12, Folic acid इत्यादि इन तत्वों में कमी होने पर MCHC Blood Test की Value भी change हो जाती है। 

यह भी पढ़े :- इम्यूनिटी क्या होती है

MCHC calculation formula

MCHC  हमारे ब्लड में हीमोग्लोबिन की सांद्रता को मापता है। इसके लिए कोई अलग से टेस्ट नहीं होता है। MCHC count निकालने के लिए कुछ calculations की जाती है, जिसका Formula नीचे दिया गया है:-

MCHC blood test in hindi
MCHC calculation formula

आप अभी पढ़ रहे है :-MCHC blood test in hindi

Normal value of MCHC test in hindi 

जिसकी आप जानते है की MCHC count की value के कम या ज्यादा होने से हमारे शरीर पर क्या असर होता है।  लेकिन आपके मन में सवाल होगा की MCHC count की normal value कितनी होती है, तो चलिए हम आपको बता देते है।  

सामान्यतः MCHC की Normal value  31.5 से 36 g/dl (ग्राम/डेसिलीटेर) तक होता है।  इसको g% में भी मापा जाता है।  लेकिन ICSH ( International Committee For Standardisation in Hematology) ने MCHC की रिपोर्ट के लिए g/dl (ग्राम/डेसिलीटेर) को ही मान्यता दी है।  

1 g/dl (ग्राम/डेसिलीटेर) मतलब यह होता है की आपके प्रति 1 ग्राम ब्लड कितना हीमोग्लोबिन है।  पुरुष और महिला दोनों में MCHC की Normal Range 31.5 से 36 g/dl (ग्राम/डेसिलीटेर) तक ही होती है।  

MCHC blood test high in hindi

जैसा की ऊपर बताया गया है की MCHC Blood Test की नार्मल value 31.5 से 36 g/dl (ग्राम/डेसिलीटेर) तक होती है। अगर MCHC count की value इससे ज्यादा आ रही है, तो इसको High कहते है। इस कंडीशन को abnormal माना जाता है। normal से ज्यादा MCHC होने की स्थिति को Hyperchromia भी कहते है। ऐसी स्थिति में आपको अपनी रिपोर्ट को किसी डॉक्टर को दिखाना चाहिए।  

MCHC Blood Test , high होने पर आपको शरीर में लक्षण दिखाई दे सकते है जैसे की चक्कर आना , घबराहट और बेचैनी होना, त्वचा का रंग हल्का होना, साँस लेने में तकलीफ, हार्ट रेट बढ़ जाना  इत्यादि।  MCHC high  होने कई कारण हो सकते है, जिनमे कुछ कारण इस प्रकार से है:-

  • Dehydration
  • Autoimmune hemolytic anemia
  • Spherocytosis
  • Burns and Trauma 
  • Medication
  • Smoking
  • Alcohol Abuse
  • Infections
  • Hemoglobinopathies

अगर CBC टेस्ट में आपके MCHC की value नार्मल से ज्यादा आ रही रही है तो इसके कारण का पता लगाने के कुछ अन्य टेस्ट करने पड़ते है। ये टेस्ट कौनसे होंगे ये आपके लक्षणों और MCHC की value पर निर्भर करता है।

MCHC blood test in hindi
MCHC blood test high and low

MCHC blood test low in hindi

जिस प्रकार से MCHC Blood Test की value नार्मल से ज्यादा होना abnormal होता है, ठीक उसी प्रकार से MCHC की value नार्मल से कम होना भी abnormal ही माना जाता है। 

MCHC Blood Test की value नार्मल से कम होने की स्थिति को Hypochromia के नाम से भी जानते है। इस स्थिति में कई लक्षण दिखाई देते है जैसेकि चक्कर आना , हाथ पैर सुन्न पड़ना , चिचिड़ापन , कमजोरी , सर दर्द , बाल झड़ना , के नाख़ून , Pica, सीने में दर्द , त्वचा में नील पड़ना इत्यादि। 

इसके कई कारण हो सकते है, जिनमे से कुछ मुख्य कारण नीचे दिए गए है:-

  • Vitamin  B deficiency
  • Chronic infection 
  • Iron deficiency anemia
  • Henorrhage
  • Bone marrow disorders
  • Nutritional deficiency
  • Thalassemia
  • Chronic disease
आप अभी पढ़ रहे है:- MCHC blood test in hindi

MCHC count Abnormal hone par kya kare 

 अगर आपके MCHC count का लेवल नार्मल value से कम या ज्यादा है तो इसमें घबराने की जरुरत नहीं होती है। आपको अपनी रिपोर्ट डॉक्टर को दिखाकर उनकी सलाह जरूर लेना चाहिए। डॉक्टर आपकी रिपोर्ट और आपके होने वाली परेशानियों के आधार पर MCHC count के abnormal होने का कारण का पता लगाते है। 

इसके साथ आपके डॉक्टर आपको कुछ और ब्लड टेस्ट करने की सलाह भी दे सकते है। जिससे की MCHC count की value बढ़ने का सही कारण का पता लग सके। इसलिए आप जब भी CBC टेस्ट कराये और अगर आपका MCHC Blood Test की value असामान्य आती है तो डॉक्टर के पास जरूर जाये।  

कभी कभी कुछ Daily actiities और खाने पीने से भी MCHC काउंट कम या ज्यादा हो सकता है। इसमें चिंता करने की कोई बात नहीं होती है। अगर आपकी बॉडी में कोई प्रॉब्लम है और उसकी वजह से आपके MCHC Blood Test की value असामान्य आ रही है तो ऐसी स्थिति को भी कुछ आसान इलाज और दवाइयों से ठीक किया जा सकता है। 

यह भी पढ़े :- हमारी बॉडी में ब्लड कैसे बनता है ?

Abnormal MCHC count ko thik kaise kare:-

 MCHC count Abnormal होने के कई कारण होते है। जिनमे से कुछ स्थिति में ये बिना किसी इलाज के भी ठीक हो जाता है। abnormal MCHC count  को ठीक करने के लिए पहले उसके कारण की पहचान करना बहुत ही जरुरी होता है। 

MCHC नार्मल से कम या ज्यादा दोनों ही स्थिति में abnormal माना जाता है जैसे MCHC count कम या ज्यादा होने के कारण और लक्षण दोनों ही अलग अलग होते है। ठीक उसी प्रकार से इन दोनों स्थितियों का इलाज भी अलग अलग तरीके से होता है। 

MCHC blood test high hone par treatment 

नार्मल से ज्यादा होने की स्थिति में हाई माना जाता है, जिसको Hyperchromia के नाम से भी जानते है। इस स्थिति में कई प्रकार के लक्षण दिखाई देते है। अगर आपका MCHC count  high है, तो आप कुछ निम्नलिखित तरीको से अपना MCHC count ठीक कर सकते है :-

1. Hydration

अगर आपका MCHC Blood count,  Dehydration की वजह से high है तो इसको आप Hydration के द्वारा ठीक कर सकते हो।  Dehydration की स्थिति में शरीर में पानी या तरल पदार्थो की कमी होने से ब्लड गाढ़ा होने लगता है, जिससे MCHC Blood Test high हो जाता है इसके इलाज के लिए आपको ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पानी और अन्य तरल पदार्थो सेवन बढ़ाना पड़ेगा। जिससे आपके हीमोग्लोबिन की सांद्रता कम हो जाती है और बढ़ा हुआ MCHC count नार्मल हो जाता है। 

2. Medication Adjustment 

ये उन लोगो के लिए होता है जिनको कोई बीमारी है या उनका किस प्रकार का इलाज चल रहा हो कुछ दवाइयां ऐसी होती है जिससे आपका MCHC count बढ़ सकता है। इसको लिए आपके डॉक्टर आपकी दवाइयों में कुछ बदलाब करके इसको ठीक सकते है। ये पूरी तरह से आपके डॉक्टर पर निर्भर करता है। 

3. underlying conditions

कुछ बीमारियां ऐसी भी होती है जिनके सामान्य रूप से कोई लक्षण दिखाई नहीं देते है जैसेकि Hereditary spherocytosis, Hemoglobinopathies  इत्यादि। ऐसी बीमारियों की वजह से भी आपका MCHC blood test  बहुत ज्यादा high हो सकता है। 

इसको ठीक करने के लिए आपके डॉक्टर्स कई specific तरीको से इलाज करते है इसमें कुछ दवाइयां, blood transfusion  और कुछ मामलो में सर्जरी भी की जाती है। 

MCHC blood test low hone par treatment

MCHC blood test low होने के अलग अलग कारण होते है, जिनका अलग अलग तरीके से इलाज किया जाता है। इस प्रॉब्लम को ठीक करने के लिए पहले MCHC count, low  होने के कारण का पता लगाना बहुत ही जरुरी होता है क्योकि कारण के आधार पर ही इसका इस्लाज किया जा सकता है। MCHC blood test low को ठीक करने के लिए कुछ निम्नलिखित treatment किये जा सकते है:- 

1. Iron supplementation 

MCHC count के low होने के कारणों में सबसे ज्यादा आम कारण शरीर में आयरन की कमी होती है। क्योकि MCHC का सीधा सम्बन्ध हीमोग्लोबिन से होता है और हीमोग्लोबिन बनाने के लिए आयरन बहुत ही आवश्यक तत्व होता है। ऐसी स्थिति को खाने में सही मात्रा में आयरन लेने से ठीक किया जा सकता है। 

आजकल आयरन के लिए market में कई सस्ती और अच्छी दवाइयां उपलब्ध है। इसके अलावा आप कुछ सब्जियों और फलो के सेवन से भी अपने शरीर में आयरन की कमी को पूरा सकते हो जैसेकि अनार , चुकंदर , सूखे मेवे , नारियल , सेवफल इत्यादि। 

2. vitamins and mineral rich food

अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की कमी है और उसकी वजह से आपका MCHC blood test low है। तो आप ऐसी स्थिति में अपने खाने में विटामिन और अन्य पोषक तत्वों को शामिल कर सकते है। Vitamin B12 स्वस्थ आरबीसी और हीमोग्लोबिन के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। 

इसके अलावा विटामिन सी आयरन के अवशोषण के लिए जरुरी होता है। इसलिए अपने खाने में इस प्रकार के विटामिन वाले फल और सब्जियों का उपयोग करके आप अपना low MCHC count ठीक कर सकते है।

3. Blood transfusion 

अगर आपके शरीर में कोई चोट लग जाती है और उससे आपका बहुत सारा ब्लड निकल जाता है तो ऐसी स्थिति में आपका MCHC Count अचानक से low हो जाता है। इसके साथ ही कुछ एनीमिया और chronic bleeding में भी ऐसा होता है ऐसी अवस्था में ब्लड चढ़ाना ही एक मात्रा उपाय बचता है जो काफी तेज और असरदार होता है।  

MCHC blood test in hindi पोस्ट का सारांश (conclusion)

यह टेस्ट या पैरामीटर आपके शरीर से जुडी जरुरी जानकारी आपको देता है। इस टेस्ट से आपके डॉक्टर्स को आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा के बारे पता चलता है, जिससे उनको आपका इलाज करने में काफी मदद मिलती है। 

इसलिए समय समय पर अपना MCHC या CBC टेस्ट अवश्य कराते रहे, जिससे की आप हमेशा स्वस्थ रहे। इस पोस्ट के द्वारा हमने आपको MCHC blood test के बारे में लगभग सारी जानकारी देने की कोशिश की है। उम्मीद करता हु आपको ये पोस्ट पसंद आयी होगी और इससे मिली जानकारी आपके लिए उपयोगी रही है। अगर आपको MCHC blood test in hindi से जुड़े कोई प्रश्न या कोई है तो हमें कमेंट करके जरूर बताये धन्यवाद।

यह भी पढ़े :-  विटामिन बी 12 की कमी के लिए आहार

Jeetendra Royal

hi, my name is Jeetendra Royal and I am a researcher. I am discovering scientific things and facts, explain natural phenomena and explore that in a simple way. There I will share Every science topic like Anatomy, Biochemistry, Cytology, Microbiology, etc.

एक टिप्पणी भेजें

please do not enter any spam link in the comment box and if you have any doughts?? you can ask us.

और नया पुराने